राजस्थान में बीती रात कौन-कौनसी जगहें रहीं सबसे ठंडी?

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, राजस्थान में शुक्रवार रात सीकर ज़िले का फतेहपुर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 5.2°C दर्ज हुआ। वहीं, प्रदेश में बीती रात चूरू में 7.3°C, संगरिया में 7.9°C, पिलानी में 8.1°C, जालोर में 8.3°C और गंगानगर में 9.5°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 10.6°C व जोधपुर में 10.8°C रहा।

Load More