राजस्थान में बीते 4 वर्षों में 54 हज़ार किलोमीटर सड़कों का निर्माण हुआ: सीएम अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि राज्य में बीते चार वर्षों में 54 हज़ार किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया जबकि 46 हज़ार किलोमीटर सड़कों का निर्माण चल रहा है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि इस वर्ष बजट में सड़क व आधारभूत ढांचे के विकास के लिए लगभग ₹20 हज़ार करोड़ का आवंटन किया गया है।