राजस्थान में बुलडोज़र से ढहाया गया गोगामेड़ी को गोली मारने वाले शूटर के घर का अवैध निर्माण
जयपुर (राजस्थान) में नगर निगम ने गुरुवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी को गोली मारने वाले शूटर रोहित सिंह राठौड़ के मकान के अवैध निर्माण को बुलडोज़र से ढहा दिया। दरअसल, आरोपी के घर के बाहर बाउंड्री वॉल बनाकर कब्ज़ा किया गया था। गोगामेड़ी हत्याकांड में रोहित समेत 2 शूटर गिरफ्तार किए गए हैं।