राजस्थान में बेकाबू होकर पलटी स्कूल बस, एक शिक्षक की मौत व 37 बच्चे हुए घायल
जैसलमेर (राजस्थान) में बुधवार सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके चलते एक शिक्षक की मौत हो गई जबकि 37 बच्चे घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, इनमें से 12 बच्चों की हालत गंभीर है और उनके हाथ-पैर, मुंह में फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस ने अनुसार, बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।