राजस्थान में बेटी को गोद में लेकर चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त गिरा शख्स, दोनों की हुई मौत
आबूरोड रेलवे स्टेशन (राजस्थान) के प्लैटफॉर्म पर भीमाराम नामक शख्स अपनी बेटी को गोद में लेकर चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त बेटी समेत प्लैटफॉर्म व ट्रेन के बीच वाली जगह में गिर गया जिसके बाद दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वहीं, हादसे को देखकर शख्स की पत्नी प्लैटफॉर्म पर बेहोश हो गई।