राजस्थान में बेणेश्वर धाम के महंत की कार पर अज्ञात बदमाशों ने किया पथराव, जबड़े में लगी चोट
डूंगरपुर (राजस्थान) में स्थित बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज की कार पर शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने पथराव किया जिसमें उनका मुंह व जबड़ा चोटिल हो गया। हमले के वक्त वह सरोदा से धाम जाने के लिए निकले थे और इस दौरान उनकी पत्नी व 2 बच्चे भी साथ में थे। महंत को अहमदाबाद रेफर कर दिया गया है।