राजस्थान में बैंक के लॉकर में रखे ₹2.15 लाख में लगी दीमक, तस्वीरें हुईं वायरल
उदयपुर (राजस्थान) में पंजाब नैशनल बैंक के एक लॉकर में रखे ₹2.15 लाख में दीमक लग गई जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो गई हैं। पीड़ित महेश सिंघवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर मई 2022 में लॉकर खुलवाया था। वहीं, बैंक के अधिकारी ने कहा कि ग्राहक के नुकसान की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।