राजस्थान में बैंक लूटने के लिए 100 मीटर लंबी सुरंग बनाने वाले आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में दो बैंकों व एक ज्वेलरी शोरूम को लूटने के लिए 100 मीटर लंबी सुरंग बनाने वाले 2 मुख्य आरोपी सहित 3 लोग मुंबई से गिरफ्तार हुए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यूट्यूब पर देखा करते थे कि पुलिस बदमाशों को कैसे पकड़ती है। एक ट्रक का टायर ज़मीन में धंसने से सुरंग का खुलासा हुआ था।