राजस्थान में बोलेरो और कंटेनर की टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की हुई मौत
फलोदी (राजस्थान) में एनएच-11 पर मंगलवार को एक ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 1 शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घायल शख्स अस्पताल में भर्ती है और हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए जिसकी तस्वीर सामने आई है।