राजस्थान में बोलेरो और ट्रक में हुई टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत व 18 घायल

चूरू (राजस्थान) में गुरुवार शाम एक बोलेरो और ट्रक में टक्कर होने से बोलेरो सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। एसडीएम हरिसिंह के मुताबिक, बोलेरो से एक ही परिवार के बच्चों व महिलाओं समेत 23 सदस्य लोकदेवता की पूजा कर लौट रहे थे। वहीं, 6 बच्चों समेत 18 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।

Load More