राजस्थान में 'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल संग नज़र आए गहलोत और पायलट, तस्वीर आई सामने
राजस्थान में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशाेक गहलोत व पार्टी नेता सचिन पायलट एकसाथ शामिल हुए। कांग्रेस ने पद यात्रा करते हुए तीनों नेताओं की तस्वीर ट्वीट कर लिखा, "पंछियों के मधुर कलरव और ओस से छनकर आती सूरज की रोशनी के बीच शुरू हुई 'भारत जोड़ो यात्रा'। उम्मीदों का सफर जारी है।"