राजस्थान में भारत-पाक सीमा के पास सेना ने किया युद्धाभ्यास
भारतीय सेना ने बुधवार को पाकिस्तान सीमा के पास पोकरण (राजस्थान) में युद्धाभ्यास किया और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर कीं। 40 मिनट तक चले इस युद्धाभ्यास में आकाश मिसाइल, अर्जुन टैंक, ध्रुव हेलिकॉप्टर और सारथ बीएमपी गन से सेना ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान 6-दिवसीय दौरे पर भारत आए ब्राज़ील के आर्मी चीफ टी.एम. पायवा मौजूद रहे।