राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

जैसलमेर (राजस्थान) में भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ के 36-वर्षीय जवान ने सोमवार को अपनी सर्विस राइफल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। चेक पोस्ट पर तैनात जवान पश्चिम बंगाल निवासी था और गोली की आवाज़ सुनने पर जब साथी जवान मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

Load More