राजस्थान में भी दिखेगा चक्रवात बिपोर्जोय का असर, चेतावनी जारी
जयपुर स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि अरब सागर की खाड़ी में बने अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान बिपोर्जोय का असर राजस्थान में भी दिखेगा। राज्य में 15-16 जून से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। मौसम केंद्र के अधिकारी राधे श्याम शर्मा के अनुसार, 14-15 जून को जोधपुर और उदयपुर में आंधी-बारिश हो सकती है।