राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण पत्र हुआ जारी
राजस्थान में मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए शनिवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा जिसके आमंत्रण पत्र की तस्वीर सामने आई है। समारोह को लेकर जारी पत्र के अनुसार, शपथ ग्रहण शनिवार को दोपहर 3:15 बजे से शुरू होगा। गौरतलब है, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कैबिनेट विस्तार से पहले शुक्रवार को दिल्ली बुलाया गया है।