राजस्थान में मंत्री के चुनाव लड़ने से मना करने पर फूट-फूटकर रोने लगे समर्थक, वीडियो आया सामने
राजस्थान के वन मंत्री व 6 बार विधायक रहे हेमाराम चौधरी ने आगामी विधानसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी भाग लेने से इनकार कर दिया है। हेमाराम को मनाने के लिए आयोजित एक जनसभा में समर्थक उनकी गोद में सिर रखकर फूट-फूटकर रोने लगे जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, कुछ समर्थकों ने अपनी पगड़ी उतारकर हेमाराम के सामने रख दी।