राजस्थान में मंत्री ज़ाहिदा खान का विरोध कर रहे लोगों ने उनके पति की कार पर फेंके पत्थर
डीग (राजस्थान) में शुक्रवार को शिक्षा राज्यमंत्री व कांग्रेस विधायक ज़ाहिदा खान का विरोध कर रहे लोगों ने उनके पति जलीस खान की कार पर पत्थर फेंके जिसका वीडियो सामने आया है। लोगों के अनुसार, ज़ाहिदा ने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं कराया और वह भ्रष्टाचार में लिप्त रहीं। जलीस के मुताबिक, विरोध कर रहे लोग बीजेपी समर्थित हैं।