राजस्थान में मंदिर की छत पर सो रही विवाहिता से युवक ने की रेप की कोशिश
धौलपुर (राजस्थान) में पति के साथ मंदिर की छत पर सो रही एक विवाहिता के साथ रेप की कोशिश करने के आरोप में एक युवक पर केस दर्ज हुआ है। महिला के मुताबिक, शोर मचाने पर आरोपी उसके साथ मारपीट कर फरार हो गया। बकौल महिला, उसका पति लंबे समय से बीमार है और वे हर महीने मंदिर आते हैं।