राजस्थान में मंदिर के कुंड में मिला 22 वर्षीय पंडित का शव
केकड़ी (राजस्थान) स्थित एक मंदिर के कुंड में श्याम सुंदर नामक 22-वर्षीय पंडित का शव मिला है। विधायक शत्रुघ्न गौतम ने मौके पर पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से फोन पर बात की और परिजन को निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। बकौल पुलिस, मंदिर के महंत ने गुरुवार को शिष्य श्याम सुंदर के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।