राजस्थान में मंदिर परिसर की खुदाई के दौरान मिली भगवान हनुमान की मूर्ति
डूंगरपुर (राजस्थान) में साबेला स्थित एक राम मंदिर के परिसर में जेसीबी से खुदाई करने के दौरान भगवान हनुमान की एक मूर्ति मिली है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। बकौल रिपोर्ट्स, एक युवक द्वारा मूर्ति के ज़मीन में दबे होने के सपने आने का दावा करने के बाद खुदाई की गई थी। मामले की जानकारी प्रशासन को दी गई है।