राजस्थान में मंदिर से घंटा चुराते चोर का वीडियो आया सामने, साथी दे रहा था पहरा
अलवर (राजस्थान) में सेमला रोड स्थित शिव मंदिर से गुरुवार रात एक चोर ने घंटा चोरी कर लिया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, वारदात के समय उसका एक साथी मंदिर के बाहर चारपाई पर लेटकर आने-जाने वालों पर नज़र रख रहा था। पुजारी ने बताया कि बीते 4 माह में मंदिर में चौथी बार चोरी हुई है।