राजस्थान में मकान के पीछे रास्ता निकालने को लेकर पड़ोसियों में हुई झड़प, एक पर चली गोली
भरतपुर (राजस्थान) में एक मकान के पीछे से रास्ता निकालने को लेकर मंगलवार को दो पड़ोसियों ने एक-दूसरे पर पथराव किया जिसमें मोहन नामक शख्स की पत्नी घायल हो गई। बकौल मोहन, उसके परिजन शिकायत लेकर थाने गए थे जबकि वह घर पर था और इस बीच मुंह पर कपड़ा बांधकर आए बदमाशों ने उसके पैर पर गोली मार दी।