राजस्थान में मतदान करने गए परिवार के घर से चोरी हुए 15 तोला सोना-चांदी के गहने
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान करने गए कोटा के एक परिवार के घर में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि ताला तोड़कर घर में घुसे चोर अलमारी से करीब 15 तोला सोना-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए और (भागते हुए) नल खुला छोड़ दिया था।