राजस्थान में मतदान के अगले दिन चुनावी रंजिश को लेकर दो समुदायों के बीच हुई झड़प
राजस्थान में शनिवार को 199 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के बाद रविवार सुबह डीग ज़िले के एक गांव में दो समुदायों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर झड़प हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें गलियों में पत्थर पड़े दिख रहे हैं और एक युवक गोली चलाए जाने का भी दावा कर रहा है।