राजस्थान में मतदान के बीच बूथ पर दो पक्षों में हुई झड़प, पोलिंग एजेंट के साथ की गई मारपीट
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतदान के बीच चुरू के एक पोलिंग बूथ पर दो पक्षों में मारपीट व हाथापाई की घटना हुई जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। एक पोलिंग एजेंट ने आरोप लगाया कि 8-10 लोगों ने उस पर हमला किया।