राजस्थान में मतदान के बीच हार्ट अटैक से बीजेपी के पोलिंग एजेंट की हुई मौत
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतदान के बीच पाली के एक मतदान केंद्र (बूथ संख्या 47) में तैनात बीजेपी के पोलिंग एजेंट शांतिलाल राजपुरोहित (65) की मौत हो गई। एक अधिकारी ने कहा, "संभवत: हार्ट अटैक के कारण ऐसा हुआ है।" गौरतलब है, राज्य की 200 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों पर मतदान हो रहा है।