राजस्थान में मतदान से 3 दिन पहले पीएम मोदी ने राज्य की जनता के नाम लिखा पत्र
राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता के नाम पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा, "पिछले 5 वर्षों में राजस्थान को लाचार कानून-व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बेकाबू अपराध और हज़ारों करोड़ का भ्रष्टाचार देखने को मिला।" उन्होंने लिखा, "कांग्रेस ने राजस्थान की साख को नुकसान पहुंचाया है।"