राजस्थान में महंत को लॉरेंस के नाम से मिली धमकी, कहा- ₹20 करोड़ दो वरना गोली मार देंगे
सवाई माधोपुर (राजस्थान) ज़िले में रहने वाले महंत बालकानंद गिरि ने बताया है कि उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिली है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उन्हें कॉल कर ₹20 करोड़ मांगे और राशि नहीं देने पर गोली मारने व श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जैसा हश्र करने की धमकी दी है।