राजस्थान में महिला के भेष में घूम रहा था जघीना हत्याकांड का इनामी आरोपी, हुआ गिरफ्तार
भरतपुर (राजस्थान) में 12 जुलाई को गैंगस्टर कुलदीप जघीना की हत्या के मामले में शामिल ₹25,000 के इनामी आरोपी राहुल जाट को पुलिस ने धौलपुर ज़िले से गिरफ्तार कर लिया है। राहुल सलवार-सूट पहनकर महिला के भेष में उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में था। बकौल रिपोर्ट्स, राहुल ने कुलदीप की हत्या के लिए यूपी से हथियार उपलब्ध कराए थे।