राजस्थान में महिला कॉन्स्टेबल को धक्का देकर फरार हुआ हवालात में बंद आरोपी

भीलवाड़ा (राजस्थान) में शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार एक शख्स प्रताप नगर थाने से फरार हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, हवालात में बंद आरोपी ने एक महिला कॉन्स्टेबल से पानी पीने के लिए मांगा और जैसे ही पुलिसकर्मी ने लॉक खोला वह उसे धक्का देकर भाग गया। पुलिसकर्मी ने आरोपी का पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।

Load More