राजस्थान की कॉन्स्टेबल पर हुआ हमला, लहूलुहान हालत में की बदमाश को पकड़ने की कोशिश
जयपुर (राजस्थान) में एक बदमाश ने निर्भया स्क्वॉड की एक महिला कॉन्स्टेबल के सरकारी आवास में घुसकर उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसके गले पर 8 टांके आए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, खून से लथपथ होने के बावजूद कॉन्स्टेबल ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह घर का दरवाज़ा बाहर से बंद कर फरार हो गया।