राजस्थान में महिला को अगवा कर 2 लोगों ने किया गैंगरेप, निर्वस्त्र हालत में मांगती रही मदद
भीलवाड़ा (राजस्थान) में एक महिला को अगवा कर गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद आरोपी महिला से मारपीट कर उसके कपड़े लेकर फरार हो गए थे। पीड़िता निर्वस्त्र हालत में सड़क पर आधे घंटे तक लोगों से मदद मांगती रही जिसके बाद एक स्थानीय ने पुलिस को सूचना दी।