राजस्थान में महिला को कार के बोनट पर 500 मीटर तक घसीटा गया
हनुमानगढ़ (राजस्थान) में एक महिला को कार के बोनट पर लगभग 500 मीटर तक घसीटे जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने कहा कि मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई और महिला व कार चालक की तलाश की जा रही है। वीडियो में कई लोग कार के पीछे भागते दिखे लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी।