राजस्थान में महिला को घसीटकर मंगलसूत्र छीनने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

जयपुर (राजस्थान) में 60-वर्षीय रिटायर्ड महिला टीचर को सड़क पर घसीटकर उनसे मंगलसूत्र छीनने वाले तीनों आरोपियों का पुलिस ने मंगलवार को नंगे पैर व कम कपड़ों में जुलूस निकाला। इस दौरान पुलिस ने लाउडस्पीकर से अनाउंस किया, "सावधान, सावधान, सावधान। ये तीनों चेन तोड़ने के आरोपी हैं।" आरोपियों द्वारा महिला से मंगलसूत्र छीने जाने का वीडियो सामने आया था।

Load More