राजस्थान में महिला को डायन बताकर पति, सास व सौतन ने निर्वस्त्र किया, खाट से बांधकर पीटा
बांसवाड़ा (राजस्थान) में एक महिला को उसके पति, सास व सौतन ने डायन बताकर निर्वस्त्र किया और खाट से बांधकर पीटा। पति ने कथित तौर पर महिला को मुक्के मारे व उसे भूखा रखा। बकौल पीड़िता, सौतन के बेटे के बीमार होने पर उसपर जादू-टोना करने का आरोप लगाया गया। संयोग से घर पहुंचे महिला के पिता ने उसे छुड़ाया।