राजस्थान में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में उसके पति समेत 8 लोग हिरासत में लिए गए
प्रतापगढ़ (राजस्थान) में 21-वर्षीय महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने उसके पति समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले में 10 नामज़द लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।