राजस्थान में महिला ने अपने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या
राजस्थान के दूदू में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला के पति ने बताया कि उसे जब पत्नी द्वारा बच्चों के साथ आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिली तो उसने मज़ाक समझा था। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।