टोंक (राजस्थान) के एक निजी अस्पताल में रविवार को 28 वर्षीय महिला ने एकसाथ 4 बच्चों को जन्म दिया। बकौल डॉक्टर, महिला ने 2 लड़के और 2 लड़कियों को जन्म दिया और मां के साथ-साथ सभी बच्चे स्वस्थ हैं। अस्पताल के डायरेक्टर सुभाष अग्रवाल ने कहा, "5 लाख 71 हज़ार डिलीवरी में एक बार इस तरह का केस आता है।"