राजस्थान में महिला ने पति की उसके जीजा संग मिलकर की हत्या, दोनों में था अवैध संबंध
भरतपुर (राजस्थान) में एक शख्स की हत्या के आरोप में उसकी 40-वर्षीय पत्नी और 42-वर्षीय जीजा को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, मृतक के बेटे ने बताया कि उसकी मां और फूफा का काफी समय से अवैध संबंध है व उन दोनों ने ही 28 अगस्त की रात सोते समय गला दबाकर पिता की हत्या कर दी।