राजस्थान में महिला ने प्रेमी संग की बेटे की हत्या, बोली- अरेस्ट कर लो लेकिन हमारी शादी करा दो
अजमेर (राजस्थान) में अपने 8-वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर महिला ने कहा, "चाहे हमें गिरफ्तार कर लो लेकिन...हमारी शादी करा दो।" बकौल आरोपी, बच्चा अपने पिता को महिला व उसके प्रेमी के मिलने की जानकारी देता था इसलिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी।