राजस्थान में महिला ने हनीट्रैप में फंसाकर बनाया शख्स का अश्लील वीडियो, मांगे ₹20 लाख
जोधपुर (राजस्थान) में एक महिला द्वारा 53 वर्षीय शख्स को हनीट्रैप में फंसाने और घर बुलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक, महिला ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे ₹20 लाख की मांग की और मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस ने मामले में 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।