राजस्थान में महिलाओं को अब रोडवेज़ की सभी श्रेणी की बसों में मिलेगी किराए में 50% छूट
राजस्थान सरकार के मुताबिक, राजस्थान रोडवेज़ की सभी श्रेणी की बसों में महिला यात्रियों को आधा किराया देना होगा जबकि पहले केवल साधारण श्रेणी की बसों में यह नियम लागू था। दरअसल, मुख्यमंत्री ने बजट 2023-24 में साधारण रोडवेज़ बसों में यात्रा करने पर महिलाओं को किराए में मिल रही छूट को 30% से 50% करने का एलान किया था।