राजस्थान में मानसिक रूप से विक्षिप्त विकलांग युवक का शख्स ने किया रेप
पाली (राजस्थान) में मानसिक रूप से विक्षिप्त 21 वर्षीय विकलांग युवक से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 10 मार्च को पीड़ित को डरा-धमकाकर साथ ले गया था जिसके बाद घायल हालत में घर पहुंचे पीड़ित ने घटना की जानकारी दी। बकौल पुलिस, आरोपी ने 2005 में भी एक नाबालिग लड़के से रेप किया था।