राजस्थान में मिला बुज़ुर्ग का गला रेता हुआ शव, बेटा बोला- तनाव के चलते की आत्महत्या
झुंझुनू (राजस्थान) में शिव कुमार शर्मा नामक बुज़ुर्ग शख्स का गला रेता शव उनके घर से बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता कई दिनों से तनाव में थे और उन्होंने खुद अपने गले पर चाकू मार लिया। वहीं, पुलिस मामले की हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।