राजस्थान में मिला विमान की आकृति वाला 'पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस' लिखा गुब्बारा
राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास खेत से एक गुब्बारा मिला है जिस पर 'पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस' लिखा हुआ है। विमान की आकृति वाले इस गुब्बारे के तेज़ हवाओं संग उड़ कर आने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि गुब्बारे में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और मामले की जांच की जा रही है।