राजस्थान में मिले अंडे के जीवाश्म का वीडियो आया सामने, जताई गई डायनासोर के होने की संभावना
जैसलमेर (राजस्थान) के जेठवाई-गजरूप सागर की पहाड़ियों में एक अंडे के जीवाश्म की खोज हुई है। वैज्ञानिक नारायण दास इनखिया को शनिवार को यह जीवाश्म मिला और उन्होंने संभावना जताई कि ये अंडा डायनासोर का हो सकता है। 2018 में इसी जगह आईआईटी रुड़की व जीएसआई के वैज्ञानिकों ने 16.7 करोड़ वर्ष पुरानी प्रजाति के डायनासोर के जीवाश्म खोजे थे।