राजस्थान में मुकदमे से नाम हटाने के लिए चौकी इंचार्ज ने ली ₹8,000 रिश्वत, हुआ निलंबित
भरतपुर (राजस्थान) में मुकदमे से नाम हटाने के लिए एक शख्स से ₹8,000 रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज खुशीराम का वीडियो सामने आया है। इस पर आरोपी पुलिसकर्मी ने कहा, "पैसे दे रहा शख्स रिश्तेदार है और वह उधार लिए पैसे लौटा रहा है।"
वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी (भरतपुर) मृदुल कच्छावा ने पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है।