राजस्थान में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत मिलने वाली 15 दवाइयों पर लगा बैन

राजस्थान मेडिकल सर्विसेज़ कॉर्पोरेशन (आरएमएससी) ने मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत मिलने वाली 15 दवाइयों के सैंपल फेल होने के बाद उनकी आपूर्ति पर बैन लगाया है। इनमें विटामिन-ए पीडियाट्रिक ओरल सॉल्यूशन, एलिमेंटल कैल्शियम 500 मिलीग्राम, विटामिन-डी3-250 आईयू आदि दवाइयां शामिल हैं। 14 कंपनियों से जुड़ी इन दवाइयों में मानक से निचले स्तर का सॉल्ट पाया गया है।

Load More