राजस्थान में मुठभेड़ के वक्त इंस्पेक्टर के सीने पर चलाई गई गोली, बुलेटप्रूफ जैकेट से बची जान
भरतपुर (राजस्थान) में हिस्ट्रीशीटर 23-वर्षीय अजय झामरी की हत्या के 3 आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से घिरने के बाद बदमाशों ने एक सर्किल इंस्पेक्टर के सीने पर गोली चला दी। हालांकि, बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के चलते उसकी जान बच गई। जवाबी फायरिंग में बदमाशों के पैरों में गोली लगी है।