राजस्थान में मूर्ति विसर्जन के दौरान पटाखे जलाने से मधुमक्खियों के हमले में 33 लोग घायल
राजस्थान के सीकर में बुधवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों के हमले से 33 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, करीब 15-20 गांवों से कई लोग मूर्ति विसर्जन के लिए इकट्ठा हुए थे और छत्ते के पास पटाखे जलाए जाने के बाद मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।